फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा ईंटों से लदा ट्रैक्टर, मलबे के नीचे दबने से मजदूर ने तोड़ा दम

Mon, 13 Apr 2026 06:47 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गई। टेनापुर मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर से बचने के प्रयास में ईंट लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड्ड में पलट गई। इस दौरान ट्रॉली में बैठा मजदूर ईंटों के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क किनारे पलटी ट्रैक्टर ट्राली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिधनू थाना क्षेत्र के रमईपुर निवासी रामबाबू (45) मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। सोमवार को वह एक ट्रैक्टर चालक के साथ ईंट लादकर बिधनू की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन कानपुर-सागर हाईवे पर टेनापुर मोड़ के पास पहुंचा, सामने से ओवरटेक कर रहे डंपर को बचाने के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड्ड में चली गई। हादसे के दौरान ट्रैक्टर का पिछला पहिया निकल गया, जिससे ईंटों से लदी ट्रॉली पलट गई और रामबाबू उसके नीचे दब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद सड़क किनारे पलटी ट्रैक्टर ट्राली - फोटो : amar ujala

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पतारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। चौकी इंचार्ज ललित शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस डंपर चालक और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें