साथ ही महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करें। पुलिस टीम ने यह भी भरोसा दिलाया कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी समस्या पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। अभियान के जरिए महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।