उत्तर प्रदेश के औरैया में हॉटस्पॉट घोषित क्षेत्र हालेपुर गांव में क्वारंटीन होने के डर से कोरोना संक्रमित पाए गए मरीज के पड़ोसी लज्जाराम कठेरिया (55) ने शनिवार रात पेड़ पर फंदे से लटक आत्महत्या कर ली। एक दिन पहले दिबियापुर के क्वारंटीन सेंटर से लौटे बेटे ने पिता को क्वारंटीन भेजे जाने की जानकारी दी थी, तबसे पिता परेशान थे।
दरअसल, 17 अप्रैल को हालेपुर गांव में कोरोना संक्रमित युवक मिला था। ऐहतियात के तौर पर युवक के संपर्क में आए कई लोगों को क्वरंटीन किया गया था, जिसमें उसके पड़ोसी भी थे। इस दौरान संक्रमित के पड़ोसी लज्जाराम कठेरिया के बेटे ध्रुव सिंह को दिबियापुर स्थित क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया था।