मां की तरफ देखकर बच्ची ने पूछा, बताती क्यों नहीं, पापा कब आएंगे। कोरोना के संकट से अंजान बच्ची की बातें सुनकर मेडिकल टीम के हर सदस्य की आंखें भीग गईं। हिम्मत जुटाकर कुछ कर्मचारी आगे बढ़े और बच्ची से कहा कि मम्मी नाराज हैं। इसलिए पापा ने आपको अपने पास बुलाया है।
किसी तरह टीम उसे लेकर कांशीराम अस्पताल पहुंची। पापा को देखते ही बच्ची उनके पास जाने की जिद करने लगी और सिपाही फफककर रोने लगा। मासूम बच्ची के साथ पिता की हालत देख वार्ड के मरीजों से लेकर अस्पताल के कर्मचारियों की आंखें भर आईं।
संक्रमण की चेन में एक और सिपाही
पुलिसवालों के बीच बन रहे कोरोना संक्रमण की चेन में एक और सिपाही घिर गया। शनिवार को आई रिपोर्ट में ट्रैफिक का एक सिपाही संक्रमित पाया गया। यह सिपाही रायपुरवा थाने के कैपर चौकी में बने आवास में परिवार के साथ रहता है। रिपोर्ट आने के बाद उसके परिवार के बाकी सदस्यों को क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ शहर में अब तक 13 पुलिसकर्मी कोरोना के चपेट में आ चुके हैं।