फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खेत में मिला मजदूर का अधजला शव, हत्या का आरोप

Mon, 08 Jul 2019 01:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में रविवार देर शाम खेत में मजदूर का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। 
विज्ञापन


यह घटना पाली थाना क्षेत्र के ग्राम सैदापुर की है। यहां 35 वर्षीय मनोहर पुत्र रामऔतार रविवार सुबह घर से मजदूरी करने के लिए निकला था। देर शाम उसका शव गांव के एक खेत में पड़ा मिला। शव आधे से ज्यादा जल चुका था।

ग्रामीणों ने तेजाब से शव जलाए जाने की आशंका जताई है। भाई ने चार लोगों के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें