फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पशुबाड़े में रस्सी के फंदे से लटका मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरौर। थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में एक युवती का शव बुधवार सुबह पशुबाड़े में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

मुरलीपुर निवासी प्रमोद यादव की पुत्री दीक्षा (19) का शव मवेशी बांधने वाले पशुबाड़े में धन्नी में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। पिता प्रमोद यादव ने बताया कि वह सुबह पशुबाड़े में मवेशियों को बांधने गए थे। वहां बेटी का शव लटक रहा था। प्रमोद ने डायल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर थानाध्यक्ष अमिता वर्मा ने पुलिस बल के साथ पहुंचे। फाॅरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। परिवार के लोग बेटी के जान देने का कारण स्पष्ट नहीं कर सके।
थानाध्यक्ष अमिता वर्मा ने बताया कि परिजन पहले पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर रहे थे। समझाने के बाद कार्रवाई के लिए तैयार हुए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें