फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आपदा मित्र बनेंगी महिलाएं, गांव-गांव फैलाएंगी जागरूकता

Sun, 10 May 2026 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अब महिलाओं को आपदा मित्र के रूप में तैयार किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों से चयनित महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें गांव स्तर पर जागरूकता फैलाने और आपदा के समय सहयोग करने की जिम्मेदारी दी जा रही है।
विज्ञापन

पहले चरण में अकबरपुर, भोगनीपुर व डेरापुर तहसील की कुल 448 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान आग लगने की स्थिति में नियंत्रण के उपाय, सुरक्षित रसोई संचालन, बिजली उपकरणों और प्राथमिक उपचार की विस्तृत जानकारी दी गई है। इसके अलावा सर्पदंश की स्थिति में सावधानियां, बाढ़ के दौरान सुरक्षित स्थानों तक पहुंचने और आवश्यक वस्तुओं को सुरक्षित रखने के तरीके भी समझाए गए। प्रशिक्षित महिलाएं अब गांव-गांव जाकर लोगों जागरूक करेंगी।
विशेष रूप से गैस सिलिंडर, चूल्हा और बिजली से जुड़ी सावधानियों पर जोर दिया जाएगा ताकि आगजनी जैसी घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही ये महिलाएं आपदा के समय सूचना देने, राहत कार्य में सहयोग करने और जरूरतमंदों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने में भी भूमिका निभाएंगी। जिला मिशन प्रबंधक पूजा वर्मा व निखा सचान ने बताया कि महिलाओं की भागीदारी से गांव स्तर पर त्वरित प्रतिक्रिया संभव होगी। चयनित महिलाएं स्वयंसेवकों के रूप में कार्य कर रही हैं। इसके अलावा अन्य गांवों में ऐसे स्वयंसेवकों का चयन किया जाएगा, जिससे आपदा से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।
विज्ञापन

....................
बयान
पहले चरण में अकबरपुर, भोगनीपुर व डेरापुर तहसील में संचालित समूह के बीच से महिलाओं का चयन कर प्रशिक्षित किया गया है। इसके बाद दूसरे चरण में अलग-अलग दिन रसूलाबाद, सिकंदरा व मैथा तहसील की चयनित महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। विभाग का प्रयास है कि जिले में संचालित 9, 438 समूह की सभी अध्यक्ष को आपदा मित्र के रूप में प्रशिक्षित किया जाए, जो अपने समूह की अन्य महिलाओं के साथ आपदा प्रबंधन की जानकारी को साझा कर उन्हें भी जागरूक कर सकेंगी। - गंगाराम वर्मा, उपायुक्त, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें