फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शराब ठेके पर महिलाओं का धावा, तोड़फोड़-पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव असजना मार्ग पर नौगवां गांव के पास देशी शराब के ठेके पर बृहस्पतिवार को महिलाओं ने हंगामा किया। शराब पीकर पड़े रहने से आक्रोशित महिलाएं लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचीं और ठेके में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि असजना के नाम से स्वीकृत ठेके को दूसरी जगह चलाया जा रहा है, जहां गांव के पुरुष शराब पीकर घर का माहौल खराब करते हैं। हंगामे के दौरान मकान मालिक पक्ष की ओर से छत से ईंट-पत्थर फेंकने का मामला भी सामने आया, जिसमें कुछ लोग चोटिल हो गए।
सूचना पर पहुंचे आबकारी निरीक्षक भगवान बक्श ने बताया कि नियमों के तहत सीमा के 1100 मीटर दायरे में ठेका संचालित किया जा सकता है। वहीं, कोतवाली प्रभारी वीनेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है और देर रात दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें