फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: महिलाओं ने पार्षद को कार्यालय में बंद कर लगाया ताला, गंदगी और टूटी सड़कों के विरोध में हंगामा

Mon, 18 Sep 2023 12:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मकान घेरने के साथ ही पार्षद को कार्यालय में बंद कर दिया। एक घंटे बाद क्षेत्रवासी जीटी रोड जाम जाम करने की धमकी देकर लौटे। इसके बाद पार्षद को ताला खोलकर बाहर निकाला गया।  
विज्ञापन
गंदगी व टूटी सड़कों के विरोध में पार्षद के घर के बाहर हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नानकारी में जगह-जगह फैली गंदगी, टूटी सडकों, बजबजती नालियों, जलभराव से गुस्साईं महिलाओं सहित अन्य लोगों ने रविवार को पार्षद सुनील कुमार पासवान का घर घेर लिया। नारेबाजी करते हुए उन्हें घर में बने कार्यालय में बंद कर दिया। पार्षद ने कार्यालय की खिड़की से ही नगर निगम में दिए गए प्रार्थनापत्रों की कॉपियां दिखाईं।

विज्ञापन

आईआईटी के पीछे स्थित वार्ड-27 (नानकारी) में करीब 50 हजार आबादी है, पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। अनुराग अवस्थी, अमित मोहन शुक्ला, विनोद बाजपेयी आदि के अनुसार वार्ड की ज्यादातर सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हैं। नालियां बजबजा रही हैं। अंधाकुप सड़कों पर गंदा पानी भरने से आवागमन दूभर रहता है।
जगह-जगह गोबर के ढेर, गंदगी फैली है।  क्षेत्र के निर्दलीय पार्षद सुनील कुमार पासवान से कई बार कहा गया, पर स्थिति जस की तस है। इससे नाराज लोग दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पार्षद के मकान के बाहर एकत्रित हुए। मकान घेरने के साथ ही पार्षद को कार्यालय में बंद कर दिया। एक घंटे बाद क्षेत्रवासी जीटी रोड जाम जाम करने की धमकी देकर लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

समस्याओं का निस्तारण न होने से लोगों में रोष
इसके बाद पार्षद को ताला खोलकर बाहर निकाला गया। इस दौरान लालजी पांडेय, धीरज पासवान, धीरज कठेरिया, कृष्ण गोपाल आदि शामिल रहे। उधर, पार्षद ने बताया कि उनके वार्ड में सबसे बड़ी समस्या स्ट्रीट लाइटें खराब होने की है, जिनकी वजह से वारदात हो रही हैं। अन्य समस्याओं का भी निस्तारण न होने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें