यूपी के बांदा जिले में मंगलवार को एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां 85 साल की एक महिला पति की मौत के बाद उसकी चिता पर सती होने की जिद पर अड़ गई। कुछ ही देर में एक के बाद एक गांव के लोगों ने पति के साथ चिता पर महिला काे सती होते हुए देखने के लिए मजमा लग गया। महिला के सती होने की खबर जैसे ही पुलिस और प्रशासन को लगी तो उनके होश उड़ गए।