यूपी के पूर्व सीएम व सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिम्पल के बीच बॉन्डिंग और केमिस्ट्री देखते ही बनती है। वैसे तो इनकी लव स्टोरी को कई बार लिखा जा चुका है लेकिन डिंपल के जन्मदिन पर इस प्रेम कहानी का जिक्र तो बनता है...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
demo
24 नवंबर 1999 को अखिलेश ने डिम्पल से लव-मैरिज की थी और दोनों को अपने घरवालों को मनाने के लिए खूब पापड़ भी बेलने पड़े थे। हालांकि शादी के 19 साल बाद आज यादव परिवार में हर कोई बहू के रूप में डिम्पल पर गर्व करता है।
विज्ञापन
3 of 8
demo
अखिलेश जब पहली बार डिम्पल से मिले तब वह 17 साल की थी और अखिलेश 21 साल के। अखिलेश उस वक्त इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे और डिम्पल स्कूल में थी। एक कॉमन फ्रेंड के यहां अखिलेश और डिम्पल की पहली मुलाकात में ही दोस्ती हो गई थी।
4 of 8
demo
ये दोस्ती कुछ ही दिनों में प्यार में बदल गई। अखिलेश पर लिखी गई एक किताब के मुताबिक अखिलेश यादव डिम्पल से मिलने का बहाना ढूंढ़ते रहते थे और उसी दोस्त के यहां डिम्पल से मिलने जाते थे।
पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद भी अखिलेश डिम्पल के संपर्क में बने रहे और वहां से उन्हें कार्ड और लव-लेटर भेजते रहते थे।
विज्ञापन
5 of 8
demo
पढ़ाई कर अखिलेश जब अखिलेश वापस लौटे तो पिता मुलायम ने उनसे शादी के बारे में पूछा। संकोच और मर्यादा के चलते अखिलेश पिता को अपने मन की बात बता नहीं सके।
विज्ञापन
6 of 8
demo
बताया जाता है कि उन्होंने अपने मन की बात अपनी दादी मूर्ति देवी को बताई। दादी की तरफ से हरी झंडी मिल जाने के बाद अखिलेश ने बाकी सबको भी मनाया और दादी ने ये बात पिता मुलायम तक पहुंचा दी।
विज्ञापन
7 of 8
demo
वहीं डिम्पल उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट कर्नल एसपी रावत की बेटी हैं। उनका परिवार भी इस शादी के लिए तैयार नहीं था। आखिरकार अखिलेश और डिंपल के प्यार को दोनों परिवारों ने समझा फिर उनकी शादी हुई।