फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्चों को आंगन में सुलाकर जिंदा जल मरी मां 

Sun, 15 Oct 2017 10:34 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
दो मासूम बच्चों को आंगन में सुलाकर मां ने खुद को आग के हवाले कर दिया। बुरी तरह से झुलसने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान सारी घर-गृहस्थी भी जल गई। मामला यूपी के बांदा जिले का है। 
विज्ञापन


बांदा गिरवां थाना के स्योढ़ा गांव की वंदना (25) पत्नी कामता प्रसाद ने शुक्रवार की रात ससुराल में कमरा बंद कर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। आग की लपटों ने खपरैलदार कच्चे मकान को भी चपेट में ले लिया। घर वालों ने दरवाजे तोड़कर शव को बाहर निकाला। ससुर रामस्वरूप ने बताया कि वंदना का पति कामता दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वंदना यहां ससुराल में रहती थी और अपना खाना अलग बनाती थी।

उधर, पोस्टमार्टम हाउस में बांदा के बंगाली टोला निवासी वंदना के भाई बिंदा प्रसाद ने बताया आठ साल पहले शादी हुई थी। दो मासूम बच्चे हैं। उनकी उम्र दो वर्ष और एक वर्ष है। परिवार में बंटवारे को लेकर अक्सर ससुराल में झगड़ा होता था। आत्महत्या से पहले फोन पर झगड़े की बात उसने बताई थी। गिरवां थाना के उप निरीक्षक केके यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें