कानपुर का म्यूचुअल फंड एयूएम पहली बार 30,000 करोड़ पार
मई 2024 में कानपुर का म्यूचुअल फंड एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) पहली बार 30,000 करोड़ के पार हो चुका है। कानपुर का एयूएम पिछले दो महीनों (अप्रैल और मई) में 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ा है। वित्त वर्ष 2023-24 में 8,581 करोड़ रुपये एयूएम बढ़ा था।
ऐसे बढ़ रहा शहर का एयूएम फंड
एयूएम की तारीख एयूएम (करोड़ में)
31 मई 2024 30634
31 मार्च 2024 28604
31 मार्च 2023 20023
31 मार्च 2022 18851
31 मार्च 2021 15443
31 मार्च 2020 11613
उत्तराखंड राज्य के बजट से ज्यादा शहर का शेयर बाजार कारोबार
वहीं, वित्त वर्ष 2023-24 में कानपुर का शेयर बाजार में कारोबार (खरीद-फरोख्त) एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है, जो उत्तराखंड राज्य और शिक्षा मंत्रालय के बजट के करीब है। उत्तराखंड का कुल बजट 2024-25 के लिए करीब 89000 करोड़ रुपये का है। देश के एयूएम में हिस्सेदारी के मामले में लखनऊ 41237 करोड़ के साथ अव्वल है। इसके बाद कानपुर है जिसका एयूएम 30633 करोड़ है।