फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला थानाध्यक्ष पर बाल कल्याण समिति की सदस्य से लगाया अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बाल कल्याण समिति की सदस्य माया कोरी ने महिला थानाध्यक्ष रेहाना यासमीन पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। रविवार को उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह प्रोजेक्ट नई किरण में भी सदस्य हैं। उनके पास 12 दिसंबर को फोन आया कि पारिवारिक मामलों में सुनवाई के लिए प्रोजेक्ट नई किरण के पैनल में आमंत्रित हैं। इस पर वह थाने पहुंची तो वहां महिला थानाध्यक्ष रेहाना यासमीन ने बदसलूकी की थी।
साथ ही प्रोजेक्ट नई किरण के पैनल से नाम काट दिए जाने की बात कही। मामले में एसपी से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ अकबरपुर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें