हरिओम यादव ने पूजा के नाम पर उससे 40 हजार रुपये भी ले लिए। 15 जून की सुबह उसके दो देवर फफूंद स्थित किराये के कमरे पर आए और बेटे की कसम देकर बाबा के आश्रम ले गए। आरोप लगाया है कि वहां बाबा हरिओम यादव पूजा करने के बहाने उसको अलग कमरे में ले गया और पूजा के नाम पर अश्लील हरकतें करते दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर बाबा ने उसके देवरों व शिष्य दीपक, कुंदन सहित अन्य को बुलाकर उसके साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूट कर भाग निकली और गंभीर हालत में भोगनीपुर थाना पहुंची वहां पुलिस ने उसका उपचार करवाया।
इसपर तत्कालीन एसडीएम भोगनीपुर ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की थी। इसमें उनको आश्रम में पार्किंग की व्यवस्था नहीं मिली थी। अधिकारियों ने पार्किंग की व्यवस्था करने के बाद दरबार लगाने व रात में लाउड स्पीकर न बजाने की हिदायत दी थी।
फफूंद थाना जिला औरैया क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय महिला को उसके देवर चैन का पुरवा निवासी कथित बाबा हरिओम यादव के पास लाए थे। यहां हरिओम यादव ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद हरिओम यादव व उसके साथ दीपक को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को कोर्ट से जेल भेजा गया है। शेष फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा। - आलोक प्रसाद, एएसपी