सेंट्रल जेल में महिला के हत्यारे ने फांसी लगाई
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में सोमवार देर रात एक कैदी ने फांसी लगाकर जान दे दी।
फतेहपुर के थाना देवीगंज के गांव भिखारीपुर निवासी रामह्रास पांडे (41) पुत्र अशोकधर पत्नी की हत्या में सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। सोमवार देर शाम वह शौचालय गया था। रात तक नहीं आने पर इसकी सूचना जेल प्रशासन को दी गई।
जेल के अधिकारी शौचालय पहुंचे तो वहां वह जूते के फीते से बने फंदे से रोशनदान में लटका मिला। घटना की सूचना के बाद पहुंचे सेंट्रल जेल चौकी इंचार्ज जितेंद्र चौधरी ने कैदी का शव उतरवाया। समाचार लिखे जाने तक पंचनामा की कार्रवाई की जा रही थी। बताया गया कि कुछ समय से कैदी की मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। इसके इलाज भी कराया गया था। कुछ माह पहले उसने ईंट मारकर एक कैदी को भी घायल कर दिया था।