फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिला की हत्या के मामले में डकैत रही सीमा यादव ने दी अजीब सफाई, बोली- समाज सेवा के लिए ली हत्या की सुपारी

Tue, 13 Jul 2021 01:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बिठूर के मकसूदाबाद में शशि गौतम की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रविवार को पुलिस ने खुलासा किया था कि दस्यु सुंदरी सीमा यादव ने गांव निवासी शिक्षक महेश शर्मा व उसके बेटे अमित से 50 हजार रुपये में महिला की हत्या की सुपारी ली थी।
विज्ञापन
दस्यु सुंदरी सीमा यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सुपारी लेकर महिला की हत्या कराने वाली दस्यु सुंदरी सीमा यादव ने पूछताछ में हैरान करने वाला बयान दिया। सीमा ने कहा कि सामाजिक कार्यों के लिए उसको पैसों की जरूरत थी। इसलिए उसने सुपारी ली थी।
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को सीमा यादव समेत सभी छह आरोपियों को जेल भेज दिया। बिठूर के मकसूदाबाद में शशि गौतम की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रविवार को पुलिस ने खुलासा किया था कि दस्यु सुंदरी सीमा यादव ने गांव निवासी शिक्षक महेश शर्मा व उसके बेटे अमित से 50 हजार रुपये में महिला की हत्या की सुपारी ली थी।

तीन शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया था। सीमा ने बताया कि पैसों की तंगी थी। इसलिए उसने गैंग बनाया। सुपारी ली और वारदात को अंजाम दिलाया। उसने यह भी कहा कि सामाजिक कार्यों के लिए भी पैसों की जरूरत होती है। खेती है लेकिन उससे कोई कमाई नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें