फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर से लापता महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

Thu, 14 Feb 2019 09:32 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अंतिमा उर्फ रोली (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सुल्तानपुर से लापता अंतिमा उर्फ रोली (26) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बुधवार को उसका शव कानपुर में मरे कंपनी पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर मिला। शव के पास पडे़ पर्स में मिले मोबाइल नंबरों के जरिये जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी। जीआरपी थाने पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई। परिवार वाले शव लेकर सुल्तानपुर चले गए। 
विज्ञापन


सुल्तानपुर के गजापुर निवासी कमलेश दुबे ने बताया कि अंतिमा से उनकी शादी जुलाई 2011 में हुई थी। दो बच्चे भी हैं। मंगलवार को अंतिमा दवाई लेने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। काफी खोजबीन की लेकिन सुराग नहीं लगा।

इसके बाद लंबुआ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार को उसने एक अंजान नंबर से फोन किया और कहा कि अगर गुमशुदगी की रिपोर्ट वापस नहीं ली तो वह जान दे देगी। इसके करीब चार-पांच घंटे बाद ही जीआरपी ने अंतिमा का शव मिलने की जानकारी दी। जीआरपी थाना प्रभारी का कहना है कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। उसका मोबाइल भी गायब है। जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें