फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है जिला अस्पताल! खून की कमी बता गर्भवती को लौटाया, ई-रिक्शे में बच्ची को दिया जन्म

Sun, 27 Jan 2019 11:53 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उन्नाव जिला महिला अस्पताल में प्रसव के लिए पहुंची गर्भवती को रविवार सुबह खून की कमी बताकर डाक्टरों ने हाथ नहीं लगाया। परिजन गर्भवती को ई-रिक्शा से निजी अस्पताल लेकर जाने लगे। इसी दौरान रास्ते में महिला ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद परिजन जच्चा-बच्चा को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन


मौरावां थाना क्षेत्र के महारानी खेड़ा निवासी राजबहादुर ने बताया कि सुबह पत्नी पूनम (35) को प्रसव पीड़ा होने पर हिलौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया था। यहां से शरीर में खून की कमी बता जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुबह नौ बजे जिला अस्पताल पहुंची गर्भवती के परिजनों का आरोप है कि डाक्टरों ने देखने तक की जहमत नहीं उठाई और दूसरी जगह ले जाने को कहा। परिजन गर्भवती को ई-रिक्शा से दूसरे अस्पताल ले जा रहा था, तभी रोडवेज बस स्टैंड के पास ई-रिक्शा में ही प्रसव हो गया। 

सीएमएस डा. अंजू दुबे ने बताया कि महिला को कानपुर रेफर किया जा रहा था, लेकिन परिजन उसे ले जाने को नहीं तैयार थे। कहा कि परिजन महिला को लेकर घर चले गए थे। अब रास्ते में प्रसव की जानकारी मिली है। सीएमओ डा. लालता प्रसाद ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। प्रसूता घर चली गई है। कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें