फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 24 Mar 2017 11:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

एक नामजद व दो अज्ञात पर रिपोर्ट
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेत में शौच गई महिला के साथ तमंचे के बल पर सामूहिक दुराचार किया गया। घटना की रिपोर्ट महिला के पति ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के जहानगंज में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया कि उसकी पत्नी शौच के लिए गई थी। उसी समय गौरव तथा दो अज्ञात लोगों ने उसे दबोच लिया। उसने जब विरोध किया तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और तमंचा लगाकर बारी-बारी से अनाचार किया।
विज्ञापन


पत्नी ने घटना की सूचना पति को दी। पति ने थाना जहानगंज में मुकदमा दर्ज करा दिया है। बलात्कार के आरोपी गौरव कुमार का भाई नन्हे शातिर अपराधी है। वह जिला जेल से फरार हो गया था। इस वजह से वादी को अपनी जान का भी खतरा है। फिलहाल पुलिस ने गौरव की तलाश में छापेमारी की लेकिन गौरव फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें