फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोड़ी जीवन की डोर: घरेलू कलह में महिला ने फंदा लगा दी जान, पांच बार पहले कर चुकी खुदकुशी का प्रयास

Wed, 19 Aug 2026 09:13 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भारती दिवाकर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिधनू थानाक्षेत्र के सपई गांव में मंगलवार देर रात घरेलू कलह में भारती दिवाकर (40) ने छठवीं बार खुदकुशी के प्रयास में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन के अनुसार बीते तीन माह के भीतर महिला तीन बार कुएं में कूदकर और दो बार हाथ की नस काटकर जान देने का प्रयास कर चुकी थीं।

विज्ञापन


महोबा में कबरई छंगा चौराहा निवासी रामपाल के अनुसार परिवार में पत्नी लल्ला, बेटा राकेश, बेटी लीला और भारती थी। उन्होंने भारती की शादी बिधनू के सपई गांव निवासी विनोद से 20 वर्ष पहले की थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे करन और अर्जुन हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दामाद शराब पीकर आए दिन बेटी से विवाद करता था। किसी न किसी बात को लेकर दोनों में क्लेश होती थी, इसी के चलते बेटी ने पूर्व में 2-3 महीनों के भीतर घर के पास कुएं में कूदकर और धारदार चीज से द बार हाथ की नस काटने का प्रयास किया। लेकिन घर के अन्य लोगों ने समय रहते जान बचा ली।

Trending Videos
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद छठवीं बार में बेटी ने जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बिधनू थानाप्रभारी तेजबहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें