औरैया जिले में सहार के गांव गुलरियापुर निवासी आरती ने मंगलवार शाम 11वें बच्चे को जन्म दिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आरती को सैफई ले गए। जहां आरती ने दम तोड़ दिया। डाॅक्टरों की माने तो 11 बच्चे पैदा करने में बच्चेदानी का सिकुड़ना भी बंद हो गया होगा। ऐसे में ब्लड काफी बह गया होगा। भयावह पीड़ा से जूझती आरती ने अंतिम सांस ली होगी।
कुंबा बढ़ाने की ससुरालीजनों की चाहत ने एक महिला की जान ले ली। गुलरियापुर निवासी सर्वेश कुमार ने बताया कि साल 2006 में उसकी शादी आरती के साथ हुई। उसकी वर्तमान में छह बेटे व तीन बेटियां हैं। दो बच्चों की मौत भी हो चुकी है। 11वें प्रसव में आरती ने बेटे को जन्म दिया है। ये जानकारी चौंकाने वाली रही। शादी के बाद साल दर साल परिवार बढ़ाने का यह क्रम आरती की ही जान ले बैठा। इस घटना ने सभी को आईना दिखाया है।