फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, घर के बाहर शव छोड़कर भागे ससुराली, दहेज हत्या का मामला दर्ज

Tue, 30 Apr 2024 12:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालीजन डॉक्टर को दिखाने के बाद मृतका का शव घर के बाहर छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दो लाख की मांग पूरी न होने पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


फफूंद थाना क्षेत्र के गांव फक्कड़पुर निवासी साहब सिंह दोहरे ने अपनी पुत्री 24 वर्षीय सुनीता का विवाह 14 मई 2021 को थाना क्षेत्र के ही गांव टीकमपुर निवासी दशरथ से किया था। पिता ने आरोप लगाते हुए बताया की शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दो लाख रुपये की नकदी मांगते हुए बेटी को प्रताड़ित करते रहते थे। सोमवार शाम ससुरालियों ने उसकी पुत्री से मारपीट की और जहर पिला दिया। जिसकी जानकारी पर वह बेटी की ससुराल पहुंचे तो बेटी वहां नहीं थी।
 

पता चलने पर वह लोग औरैया साईं क्लिनिक पहुंचे। जहां बेटी अचेत अवस्था में थी। मायके के लोगों को देख दामाद और ससुराल के लोग इलाज कराने के लिए ले जाने की बात कहकर बेटी को गाड़ी में लेकर भाग निकले। मामला बिगड़ता देख अस्पताल का स्टाफ भी फरार हो गया। सारी रात उन्होंने बेटी का पता किया लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार सुबह ग्रामीण ने बताया कि उनकी बेटी का शव टीकमपुर में घर के बाहर पड़ा है। जिस पर वह पुलिस को साथ लेकर गांव पहुंचे।

 
विज्ञापन

जहां छप्पर के नीचे बेटी का शव पड़ा था और ससुरालवाले फरार थे। मौके पर सीओ अजीतमल राम मोहन शर्मा और थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम भी पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मृतका के पिता ने दामाद दशरथ सिंह, ससुर ब्रजेश, सास शांति देवी, देवर शिवकरन, जयवीर सिंह व ननद रजनी के खिलाफ नकदी की मांग को लेकर पुत्री को जहर देकर मारने की तहरीर दी है। थाना अध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि मारपीट की जानकारी हुई है। पिता की तहरीर पर ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें