फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: प्रसव के बाद महिला की मौत से भड़के परिजन, निजी अस्पताल के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन

Fri, 05 Jun 2026 05:41 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इटावा

सार

Etawah News: एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद 28 वर्षीय महिला की मौत हो जाने से परिजनों में आक्रोश फैल गया। गुरुवार देर शाम गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया और अस्पताल प्रशासन पर गलत इलाज तथा रक्त चढ़ाने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
प्रसव के बाद महिला की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिंड निवासी पूनम पांडेय (28) पत्नी हिमांशु पांडेय को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक डॉक्टरों ने ऑपरेशन से पहले दो यूनिट रक्त की आवश्यकता बताई थी। इसके बाद शहर के एक चैरिटेबल ब्लड बैंक से ओ निगेटिव रक्त की व्यवस्था की गई।

विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि रक्त चढ़ाने के कुछ समय बाद ही पूनम की तबीयत बिगड़ने लगी, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया। बुधवार को ऑपरेशन के जरिए पूनम ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। गुरुवार दोपहर उसकी हालत फिर खराब होने लगी। परिजनों का कहना है कि शरीर का रंग नीला पड़ने लगा और किडनी समेत अन्य अंग प्रभावित होने लगे। हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतका के पति हिमांशु पांडेय और अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि बिना समुचित जांच के रक्त चढ़ाए जाने से रिएक्शन हुआ, जिससे पूनम की जान चली गई। उनका यह भी कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने समय रहते सही जानकारी नहीं दी और उपचार में भी लापरवाही बरती।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। देर रात तक अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें