फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव नदंशा निवासी अमित कुमार की पत्नी 22 वर्षीय प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। प्रियंका का मायका गांव किशवापुर थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज में है।
सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने थाना पुलिस को घटना की जानकारी देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।