फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप की पाइप लाइनें चोक, पानी को तरसे लोग

विज्ञापन
लाल सराय पानी की टंकी के नीचे लगे नलकूप की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में जलापूर्ति मुहैया कराने को लगे नलकूप अपनी उम्र पूरी करने से थक गए हैं। पाइप लाइनों में क्विंटलों बालू भरी होने से लाइनें चोक हो गईं हैं। इसकी वजह से जलापूर्ति का संकट गहरा गया है। लोग जल समस्या के लिए इधर-उधर शिकायत कर रहे हैं लेकिन नगर पालिका इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

शहर के लाल सराय व मछली बाजार में लगभग 20 साल पहले नलकूप लगे थे। इनकी तकनीक आयु 15 वर्ष ही होती है। पर इन थके हुए नलकूपों से ही पालिका शहर के लोगों को जलापूर्ति करने में जुटी है। इसका नतीजा है कि गर्मी शुरू होते ही यह थके हुए नलकूप दगा देने लगते हैं।
पिछले दो दिन से लाल सराय पर लगा नलकूप ठप है। इससे लालगेट, रेटगंज, तलैया फजल इमाम, मदारबाड़ी आदि मोहल्लों में जलापूर्ति ठप है। गुरुवार को नलकूप के पाइप निकाले गए तो पता चला कि नलकूप के पाइप में बालू भरी है। पाइप चोक होने से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जनता की समस्या को जानते हुए भी चेयरमैन से लेकर पालिका के अधिकारी भी चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के चलते लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। पालिका जलकल विभाग ने बुधवार को लालसराय पानी की टंकी के पास पाइप लाइनें बदलना शुरू कर दिया है। इससे माना जा रहा है कि अब कुछ मोहल्लों की जलापूर्ति सुचारू हो जाएगी। बहरहाल लोग पानी को परेशान हैं।
गुरुवार सुबह तक चालू हो जाएगी आपूर्ति: जेई
नगर पालिका जलकल विभाग के जेई गौरव मिश्रा ने बताया कि पाइप बदले जा रहे हैं। सुबह तक काम पूरा कर लिया जाएगा। दूसरी टीम को जटवारा में भेजा है। वहां भी गुरुवार तक जलापूर्ति सही हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें