फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन की अनदेखी बनी महिला की मौत की वजह, भूमि बिकने पर जहर खाकर जान दी

Fri, 26 Jul 2019 12:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा ग्राम काली पहाड़ी में अपने नाम सात बीघा जमीन बिक जान से क्षुब्ध महिला ने जहर खाकर जान दे दी। खेती में घर का भरण-पोषण नहीं होने पर मृतका का पति मजदूरी करके घर चला रहा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


ग्राम काली पहाड़ी निवासी कुंती (39) पत्नी मंगल सिंह के नाम सात बीघा भूमि थी, जिसमें खेती करके परिवार का भरण पोषण होता था। कई वर्षों से खेती में उपज नहीं हुई। जिससे करीब एक लाख रुपये साहूकारों से कर्ज ले लिया था। खेतों के आसपास क्रशर प्लांट लग जाने से उड़ रही धूल से भूमि बंजर हो रही थी। जिसकी शिकायत डेढ़ वर्ष पहले जिला प्रशासन से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 
विज्ञापन

कुछ दिन पहले साहूकारों का कर्ज चुकाने के लिए जमीन बेच दी गई। जिसके बाद महिला को अपने परिवार के भरण पोषण की चिंता सताने लगी थी। पति मजदूरी करके काम चला रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह कुंती ने घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया।

जहां उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के एक पुत्र अंशू व तीन पुत्रियां हैं। सबसे बड़ी पुत्री की शादी हो चुकी है। पति ने बताया कि कई वर्षों से भूमि में पैदावार नहीं हो रही थी। जिसकी वजह से भूमि बेच दी। अब परिवार चलाने का कोई दूसरा साधन न होने से पत्नी परेशान रहती थी।

ग्राम प्रधान जयसिंह ने बताया कि साहूकारों से लिए गए कर्ज की अदायगी को लेकर महिला ने भूमि बेच दी थी। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस व राजस्व विभाग को दी गई है। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। अभी तक कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें