फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: जमीन के विवाद में महिला की मौत पुत्र घायल, पुलिस ने कहा दुर्घटना में घायल हुए थे मां-बेटे

Tue, 19 Nov 2019 12:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
हमीरपुर के राठ में बंटवारे के विवाद में परिजनों ने मां-बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए ले जाते समय महिला की मौत हो गई। पुत्र को गंभीर हालत में राठ सीएचसी से झांसी रेफर किया गया है। पुलिस ने मारपीट में मौत की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन


चिकासी थाने के बंगरा गांव निवासी प्रमोदरानी पत्नी कल्लू ने बताया कि रविवार शाम पांच बजे जमीन बंटवारे को लेकर चाचा रामहेत से विवाद हो गया था। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने उसके पति कल्लू (40) अपनी मां भूरी (60) को बाइक से लेकर थाने गए थे।

लौटते समय रहंक नहर बंबी के पास रामहेत उसके पुत्र मट्टू, धर्मेंद्र व राधेश्याम तथा मट्टू के पुत्र ओमप्रकाश ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडों से पीटा। मारपीट में दोनों को गंभीर चोटें आई थीं। सूचना पर राहगीरों की मदद से दोनों को गोहांड सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां भूरी की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उरई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


उरई अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोहांड में उपचार के बाद कल्लू को राठ सीएचसी रेफर किया गया। राठ सीएचसी के डॉ. आलोक ने बताया कि युवक की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है।

महिला का आरोप है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। इस बारे में थानाध्यक्ष चिकासी ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में मां-बेटे घायल हुए थे। उन्होंने खुद अस्पताल में भर्ती कराया था। उरई जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज ले जाते समय महिला की मौत हुई है। कहा कि मारपीट का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें