फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

Sun, 21 Feb 2021 02:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घायल विजय कुमार बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के बिधनू में रविवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं पति घायल हो गए। रिटायर्ड नगर निगम कर्मी विजय कुमार बाजपेयी पत्नी शिवकुमारी (60) के साथ बाइक से घाटमपुर के भेलसा गांव से अपनी जमीन देखने जा रहे थे।
विज्ञापन


बिधनू कस्बे में एसबीआई बैंक के सामने पीछे आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें पत्नी उछल कर हाईवे के बीचो-बीच गिर गई। भागने के चक्कर मे ट्रक ने महिला को रौंद दिया। जिसमें महिला की मौके पर मौत हो गयी।

पति मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विजय को बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद भाग रहे चालक को भीड़ ने पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। बिधनू थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक व चालक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कर्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें