फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: ट्रक की टक्कर से पलटी कार, एक की मौत, साथी गंभीर

Sun, 21 Feb 2021 11:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के जालौन जिले में एट थाना क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे पर पेट्रोल पंप के सामने रविवार सुबह करीब चार बजे कानपुर से मोठ जा रहे कार सवार को अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार हाईवे पर लुढ़कते हुई पलट गई।
विज्ञापन


जिसमें कार चालक पुष्पेंद्र पुत्र डमरू निवासी कुम्हरार थाना मोठ जिला झांसी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सहयोगी अरुण कुमार पुत्र लाला राम दोहरे कार में फंसकर बुरी तरह घायल हो गए। हादसा होते ही हाईवे पर हड़कंप मच गया।

पंप कर्मचारियों की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल को हाईवे की एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें