भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ी गांव के पास ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे मे लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
कोतवाली क्षेत्र के दलेलनगर निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह अपनी मां उमादेवी(50) को बाइक से रिश्तेदारी में ले गया था। बुधवार की देर रात लौटते समय अकोढ़ी के पास ट्रैक्टर ड्राइवर ने बाइक में टक्कर मार दी।
वह उछलकर सड़क पटरी में गिरा, उसकी मां रोड़ पर गिर पड़ी। ट्रैक्टर से उनको कुचल दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
लोगों ने चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी अंबरीश यादव ने दोनों ट्रैक्टर सवार चंदनामऊ निवासी रवीकुमार और भोगनीपुर निवासी दीप सिंह को हिरासत में ले लिया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।