फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बहू की ये मांग पूरी न कर सका ससुर, नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

Mon, 02 May 2022 04:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

महोबा जिले में नवविवाहिता की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के शाह पहाड़ी गांव में मोबाइल की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जनपद हमीरपुर के पहरा निवासी चंद्रशेखर ने अपनी पुत्री अंगूरी (20) की शादी डेढ़ साल पहले कोतवाली क्षेत्र के शाह पहाड़ी निवासी नरेंद्र के साथ की थी।
विज्ञापन


शनिवार की शाम अंगूरी ने अपने देवर सुमित के माध्यम से ससुर मनीराम से मोबाइल दिलाने की बात कही। जिस पर ससुर ने मोबाइल दिलाने का आश्वासन दिया था। देर रात अंगूरी ने कमरे में जाकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए।

जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतका के देवर ने बताया कि भाभी अंगूरी ने मोबाइल लेने की मांग की थी। उसे जल्द ही मोबाइल दिलाने का भरोसा दिया था लेकिन रात में ही उसने जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें