फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Suicide: महिला ने फंदा लगाकर दी जान, मायका पक्ष बोला- ससुरालियों ने की है हत्या, जमकर हंगामा

Tue, 05 Sep 2023 11:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। मृतका अपने पीछे दो मासूम बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गई है।
विज्ञापन
सविता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में मझगवां थाना क्षेत्र के बरेल गांव में विवाहिता ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। उसका पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।  महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

बरेल गांव निवासी सविता (26) ने सोमवार रात 9:30 बजे पति ईतेंद्र कुमार अहिरवार से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया आक्रोशित महिला ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पिता बैजनाथ अहिरवार ने बताया कि ससुराली उनकी पुत्री से रुपये लाने की मांग करते रहते थे।
इसको लेकर आए दिन झगड़ा होता था और मारपीट करते थे। सोमवार रात किसी बात को लेकर पति ने सविता की मारपीट कर फंदा लगाकर हत्या कर दी। सूचना पर सीओ पीके सिंह और मझगवां थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें