फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को दरिंदों ने बनाया दुष्कर्म का शिकार, दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट तो खुद को किया आग के हवाले

Sat, 09 Mar 2019 10:11 PM IST
Vikas Kumar यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की मित्र पुलिस का एक चेहरा शनिवार को हरदोई जिले में उस वक्त नजर आया जब दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़िता ने खुद को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन


दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज न होने से आहत महिला ने शनिवार की शाम खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। उसकी हालत गंभीर है। पीड़िता के आत्मदाह के प्रयास की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। पति का आरोप है कि उस पर पीड़िता के बयान बदलवाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। एसपी ने पूरे मामले की जांच एएसपी से कराने की बात कही है।

घर से दवा लेने के लिए निकली थी युवती

दुष्कर्म का शिकार हुई 30 वर्षीय विवाहिता मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली है। पति चौकीदारी का काम करता है। परिवार के मुताबिक तबीयत खराब होने पर विवाहिता दो मार्च की रात दवा लेने निकली थी। मल्लावां क्षेत्र के ही शख्स ने रास्ते में घेरकर दुष्कर्म किया। तीन मार्च को पीड़िता ने मल्लावां कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।

मेडिकल भी नहीं कराया गया। इसके बाद कई बार गुहार लगाई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। वारदात के बाद से गुमसुम रह रही विवाहिता ने शनिवार शाम केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में पति उसे उपचार के लिए कन्नौज ले गया। 
विज्ञापन

दरोगा बोले रिपोर्ट दर्ज हुई होगी मालूम नहीं

इस जानकारी पर पुलिस ने आनन फानन आरोपी सुनील के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। हालांकि इस बाबत पूछने पर मल्लावां के प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार गोले ने अटपटा सा जवाब देते हुए कहा कि रिपोर्ट दर्ज हुई होगी, मालूम नहीं।

एसपी आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि रेप के बाद महिला के खुद को आग लगाने की घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक ने नहीं दी है। मामला गंभीर है, अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें