चित्रकूट के मऊ में बरियारी कला व लालता रोड के बीच बोलेरो सवार लोगों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रेम प्रसंग को वारदात की वजह मानते हुए पुलिस ने युवती के परिवार के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वारदात शनिवार सुबह 11 बजे के आसपास की है।
ऑटो चलाकर जीवन यापन करने वाला गांव बरिया निवासी भागीरथी मिश्रा (22) पुत्र उदित नारायण मिश्रा अपने ऑटो से लालता रोड की ओर जा रहा था। मऊ थाना क्षेत्र में बरियारी कला व लालता रोड के बीच पीछे से आई बोलेरो में सवार युवकों ने उसे रोक लिया। खतरे के अंदेशे पर भागीरथी ऑटो छोड़कर पैदल खेतों की ओर भागा।