नई दिल्ली से गोरखपुर जा रही ट्रेन 12556 की जनरल बोगी में सीट न देने पर एक महिला ने यात्री को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना सोमवार की है। दिलीप कुमार (23) गोरखपुर जा रहे थे। आउटर पर एक महिला उनके पास आई और बोली कि सीट पर बैठने दो।
दिलीप के मना करने पर उसने हमला कर दिया। अन्य यात्रियों ने महिला को पकड़ा। ट्रेन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचने पर दिलीप का इलाज किया गया। इसके बाद वह गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। जीआरपी प्रभारी का कहना है कि थाने में कोई लिखा-पढ़ी नहीं हुई है।