प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह को तहरीर देते युवा
- फोटो : अमर उजाला
सवर्ण समाज के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने पर औरैया जिले में युवाओं में आक्रोश भड़क गया। भाजपा के युवा नेता अंकुर तिवारी के नेतृत्व में युवाओं ने थाने में रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह को तहरीर दी।
अंकुर तिवारी ने थाने में आरोप लगाया कि भर्थना निवासी एक युवक ने सवर्ण समाज की महिला के खिलाफ अपनी फेसबुक आईडी से अभद्र टिप्पणी की है। टिप्पणी शर्मसार कर देने वाली है। इस पर किसी भी हालत में चुप नहीं बैठा जाएगा। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह राठौर का कहना है कि फेसबुक आईडी से कमेंट करने वाला भर्थना का है, इसलिए रिपोर्ट वहीं दर्ज करानी पड़ेगी। अंकुर तिवारी का कहना है कि आईटी एक्ट की रिपोर्ट किसी भी थाने में लिखवाई जा सकती है। इसके लिए वह उच्चाधिकारियों से मांग करेंगे।