शुक्लागंज में बुधवार को एक महिला ने पारिवारिक कलह के चलते तीन बच्चों समेत जहर खा लिया। इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। सभी को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
यह घटना गंगाघाट के जुराखन खेड़ा की है। जानकारी के अनुसार महिला आशा ने अपने बच्चों संदेश, प्रियांशी व महक को चाय में कीटनाशक मिलाकर पिला दिया। फिर खुद भी पीया। सभी बच्चों की उम्र 10 साल से कम है।