फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत आठ घायल

Wed, 25 Dec 2019 08:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर देहात के शिवली अरशदपुर गांव में दो पक्षों में विवाद के बाद कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे चल गए। इससे मैथा भाजपा के मंडल अध्यक्ष समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मैथा के भाजपा के मंडल अध्यक्ष योगराज सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह वह खेतों से वापस घर आ रहे थे। तभी लाल चंद्र, राजेश, धर्मेंद्र कठेरिया, सती प्रसाद ने मारपीट कर दी। इससे उसका हाथ टूट गया।

बचाने पहुंचे अजमेर, रंजीत, राजन, प्रद्युम्न को भी पीटकर घायल कर दिया। दूसरी तरफ से भगवानदीन की पत्नी मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह घर में परिजनों के साथ आग ताप रही थी। तभी योगराज, आजाद, कल्लू, राजन, अनुराग, हरि नारायण ने लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इससे लालचंद की अंगुली कट गई। भगवानदीन और मुन्नी देवी घायल हो गई। सीओ शिवशरण सिंह जांच के लिए अरसदपुर गांव पहुंचे। इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें