फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिला ने कोटेदार पर लगाया अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। कस्बा की रहने वाली एक महिला ने कोटेदार पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। महिला ने सोमवार को मामले की शिकायत एसडीएम से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला ब्रजराज नगर निवासी मिथलेश देवी पत्नी महेश चंद्र कटियार ने बताया कि वह गृहस्थी राशन कार्ड धारक है और बालूगंज स्थित राशन की दुकान से राशन लेती आ रही है। बीती 13 फरवरी को वह अपनी बेटी के साथ राशन लेने के लिए दुकान पर पहुंची तो डीलर ने उसकी पुत्री से अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर परिवार के बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं। पीड़िता का आरोप है कि डीलर राशन वितरण में भी अनियमितता करता है। कार्ड में तीन यूनिट होने के बाद कभी दो यूनिट तो कभी एक यूनिट का राशन दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें