:इकदिल क्षेत्र में घटना के बाद हाईवे पर रोते विलखते परिजन।
- फोटो : :इकदिल क्षेत्र में घटना के बाद हाईवे पर रोते विलखते परिजन।
इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे स्थित नगला दलप के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोमवार देर शाम करीब आठ बजे थाना इकदिल के ककरइया निवासी रीतेश उर्फ रीतू (33) पुत्र शोभरन सिंह शादी समारोह में शामिल होने के लिए पैदल ही जा रहा था। अभी वह नगला दलप के पास पहुंचकर आगरा-कानपुर नेशनल हाइवे को पार कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसके टक्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पहुंचते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक की दो साल पहले ही शादी हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी व एक साल के बेटे को छोड़ गया है।