यूपी के इटावा में सरकारी कर्मचारी का एटीएम कार्ड बदलकर टप्पेबाज खाते से 50 हजार रुपये निकाल ले गया। कर्मचारी ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
बकेवर के लखना कस्बा में रहने वाले राकेश गुप्ता मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रौन में कृषि विभाग में कार्यरत हैं। दोपहर साढ़े दस बजे के करीब वह बकेवर कस्बे के मुख्य चौराहे स्थित एक बैंक के एटीएम में पैसे निकालने के लिए गए। कई बार प्रयास के बावजूद उसके खाते से पैसे नहीं निकले। पीड़ित के अनुसार इस दौरान काले रंग की कार में सवार होकर एटीएम में आए युवक ने उसकी मदद करने के बहाने से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया।