फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र की सभी 52 सीटों पर जीत हासिल करेंगे: भाजपा चुनाव प्रबंधन प्रभारी अन्नपूर्णा पहुंचीं शहर, करेंगी प्रवास

Fri, 24 Sep 2021 10:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बीजेपी - फोटो : social media
विज्ञापन
भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की चुनाव प्रभारी बनाई गईं केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी गुरुवार को शहर पहुंचीं। वह चुनाव प्रबंधन की बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली से लखनऊ जा रही थीं। इस दौरान जानकारी दी कि वह 29 सितंबर से कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि क्षेत्र की 52 विधानसभा सीटों पर इस बार सौ प्रतिशत परिणाम हासिल करने के लिए काम किया जाएगा। क्षेत्र की 47 सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भाजपा की सरकार आने से पहले उत्तर प्रदेश की हालत एक बीमारू प्रदेश की थी।

साढ़े चार वर्षों में यहां पर काफी कुछ बेहतर हुआ है। इसी के आधार पर पार्टी वर्ष-2022 के चुनाव मैदान में उतरेगी। बता दें कि अन्नपूर्णा देवी को एक दिन पहले ही क्षेत्र के विधानसभा चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन


महानगर पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में भाजपा कानपुर उत्तर जिला अध्यक्ष सुनील बजाज समेत वीरेश त्रिपाठी, देवेश कोरी, रामबहादुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें