फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जंगली जानवर ने बाड़े में घुसकर बकरी को मारा, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। लखना वन रेंज क्षेत्र के बीहड़ी गांव बहादुरपुर के मजरा न्यामतपुर में रात किसी जंगली जानवर ने पशु बाड़े में हमला कर एक बकरी को मार दिया। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण मान रहे हैं कि हमला तेंदुआ ने किया है। ग्रामीणों की सूचना पर सामाजिक वानिकी विभाग की टीम गांव पहुंची और जानवर के आने जाने के रास्ते से पैरों के निशान तलाशे। वन विभाग मान रहा है कि बकरी पर भेड़िया या सियार ने हमला किया है।
विज्ञापन


गांव न्यामतपुर में मंगलवार रात रामचंद्र प्रजापति के पशुबाड़े की दीवार से कूदकर किसी वन्यजीव ने बकरियों पर हमला कर दिया। बाड़े में पशुओं के शोरगुल को सुनकर पशुपालक बाड़े में पहुंचा तब तक हमलावर जानवर भाग चुका था। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि एक बकरी मरी पड़ी है और बाकी के पशु भी डरे और सहमे खड़े मिले। इस घटना के बाद से गांव के लोग डरे हुए हैं कि हमलावर जानवर तेंदुआ हो सकता है।
गांव के लोगों का कहना है आसपास क्षेत्र पहले भी तेंदुए की चहलकदमी रही है कुछ चरवाहों को तेंदुआ दिखाई भी दिया है। ग्रामीणों की सूचना पर वन रेंज अधिकारी प्रदीप कुमार, डिप्टी रेंजर भानु यादव के साथ मौके पर पहुंचे और पशुबाड़े के आसपास पड़ताल करके जगंली जानवर के पद चिन्हों की खोज की है। वन रेंज अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पशुबाड़े के आसपास कुत्ते की प्रजाति वाले पशु के चिन्ह मिले हैं जो कि भेड़िया या सियार के हो सकते हैं, जिसने बकरी पर हमला बोलकर उसे मार डाला। तेंदुए के पगचिन्ह बाड़े के आसपास नहीं मिले हैं। वन विभाग की टीम लगातार सर्चिंग अभियान चलाकर हमला जानवर की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें