फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव : पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा (उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वजीरगंज में नशेड़ी युवक ने पत्नी को बेरहमी से पीटने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

वजीरगंज निवासी संजय सैनी आठ साल पहले दिल्ली में काम करता था। वहीं आठ साल पहले सरोजनी नगर निवासी ऊषा से उसके प्रेम सबंध हुए और दोनों ने शादी कर ली। ऊषा के अनुसूचित जाति की होने के कारण संजय को पारिवारिक विरोध का भी सामना करना पड़ा था। तीन साल पहले संजय पत्नी ऊषा और दो बच्चों कृष्णा (5) व ढाई साल की बेटी अनन्या को लेकर घर चला आया था और फूल बेचने लगा। शराब का लती होने के कारण दोनों में अक्सर विवाद होता था।
तीन महीने पहले वह ऊषा को दिल्ली छोड़ आया था। एक सप्ताह पहले ऊषा दोनों बच्चों को दिल्ली में मां प्रभा के पास छोड़कर पुरवा आ गई थी। शुक्रवार देर शाम संजय नशे में घर पहुंचा तो ऊषा ने विरोध जताया। इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ और संजय ने उसे लात-घूंसों से जमकर पीटा। इसके बाद उसका गला दबा दिया। मोहल्ले के लोगों को जानकारी हुई तो पुलिस को बताया। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह मौके पर पहुंचे और ऊषा को एंबुलेंस से पुरवा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली में मृतका के मायके वालों को सूचना दी गई है। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों में अक्सर विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें