फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमबख्त इश्क: प्रेमी संग हो ली पत्नी, पति के घर जाने से किया इंकार  

Tue, 18 Oct 2016 07:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
पीया का घर प्यारा लगे...  इन शब्दों से पति और पत्नी के बीच प्रगाढ़ प्रेम के बारे में पता चलता है लेकिन यहां मामला उल्टा है। इटावा की रहने वाली एक महिला ने प्रेमी के लिए अपने पति का घर छोड़ दिया। घर चलने की बात कहने पर पत्नी पति के साथ जाने से मना कर दिया। इतना ही नहीं भरे बाजार पत्नी ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन


जिला इटावा क्षेत्र की रहने वाली महिला कुछ दिन पहले अपने घर से चली गई थी। इसके बाद वह कमालगंज क्षेत्र की रहने वाले अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। महिला का पति उसकी कई दिनों से खोजबीन कर रहा था। मंगलवार को खोजबीन के दौरान पति को पत्नी फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन रोड पर मिल गई। पत्नी को देखकर पति ने रोक लिया और घर चलने की बात कही। इस पर महिला ने हंगामा करना शुरू कर दिया, जिससे इलाके के लोग एकत्रित हो गए। पति ने लोगों को बताया कि महिला उसकी पत्नी है। हंगामा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। यहां पर भी महिला ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें