स्वस्च भारत अभियान के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए कानपुर के सीडीओ और उनकी टीम ने बेहतर प्लान बनाया है। देहात इलाकों में टीम पहरेदारी कर ग्रामीणों को खुले में शौच करने से मना कर रही है।
कल्यानपुर ब्लॉक के हृदयापुर और ईश्वरीगंज गांव समेत आसपास के गांवों का सीडीओ अरुण कुमार ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों से शौचालयों का इस्तेमाल करने की अपील की।
साथ ही सीडीओ ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीणों ने साफ सफाई को लेकर चल रहे अभियान और कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। इस दौरान डीपीआरओ आरएस चौधरी, एडीओ, सेक्रेटरी ग्राम प्रधानों सहित निगरानी समिति के सदस्य मौजूद रहे।