फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शराब के रुपये न देने पर पत्नी को पीटा, फिर छत से नीचे फेंका, पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपी

Sun, 03 Jul 2022 08:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बिसंडा थाना क्षेत्र में शराब पीने को रुपये देने से मना करने पर महिला की पति ने जमकर पीटाई कर दी। उसके बाद महिला को छत से नीचे भी फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती शोभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के  बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा गांव में शराब के लिए रुपये न देने पर रोहित ने पत्नी (25) को छत से फेंक दिया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रोहित को पकड़ लिया है। ओरन के रहने वाले शोभा के भाई विमलेश यादव ने बताया कि बहन की शादी वर्ष 2015 में हुई थी। उसका पति अक्सर शराब पीकर मारता-पीटता था। 

विज्ञापन

घायल शोभा ने पुलिस को बताया कि रविवार को सुबह भी शराब के लिए रुपये न देने पर पति ने उसके साथ मारपीट की और फिर छत से नीचे फेंक दिया। बिसंडा थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय ने बताया कि भाई की तहरीर पर आरोपी रोहित के विरुद्ध दहेज अधिनियम, गंभीर चोट पहुंचाना, मारपीट समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर ओरन चौकी पुलिस को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें