पटरी से उतरने के बाद ताश के पत्ताें की तरह बिखर गई थी पूर्वा एक्सप्रेस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वा एक्सप्रेस के शुक्रवार देर रात कानपुर के रूमा रेलवे स्टेशन के पास डिरेलमेंट होने की जांच पूर्वोत्तर और पश्चिमी मंडल के रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) एके जैन ने गुरुवार को पूरी कर ली। तीन दिन चली इस जांच में यह तो साफ हो गया कि ट्रेन चेकरेल टूटने से डिरेल हुई लेकिन चेकरेल क्यों टूटी, इसके दो तथ्य सामने आए।
पहला किसी बोगी (खासकर पैंट्रीकार या दो स्लीपर कोच) में पहिये के पास टूटे हुए हैंगिंग पार्ट से चेकरेल पर ठोकर पड़ी। दूसरा चेकरेल के बोल्ट पहले से खुले थे। चेकरेल का काम दो पटरियोें को जोड़ने (लंबाई में) का काम होता है। सीआरएस एक महीने बाद इस रिपोर्ट को रेल मंत्रालय को देंगे।