फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से गोरखपुर जा रही थी ट्रेन, श्रमिक ने प्लेटफार्म पर लंच पैकेट उठाया तो सिपाही ने मारा डंडा

Sun, 24 May 2020 07:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
श्रमिकों से बात करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रही स्पेशल ट्रेन लाइन क्लीयर न होने के कारण लगभग सवा घंटे तक हरदोई स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान कुछ श्रमिक स्टेशन पर दूसरे श्रमिकों के लिए रखी खाद्य सामग्री जबरन उठाने लगे तो आरपीएफ के एक कर्मी ने श्रमिक को डंडा मार दिया।

विज्ञापन


नाराज दर्जनों श्रमिक प्लेटफार्म पर आ गए और हंगामा करने लगे। आरपीएफ, जीआरपी प्रभारी व शहर कोतवाल ने मौके पर पहुंच कर श्रमिकों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। मुंबई से दिल्ली होते हुए गोरखपुर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन सुबह 8.30 बजे हरदोई स्टेशन पहुंची।
 

विज्ञापन

हंगामा करते श्रमिक - फोटो : amar ujala
लाइन क्लीयर न होने के कारण ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर तीन पर रोक दिया गया। ट्रेन में सवार श्रमिकों ने स्टेशन पर दूसरे ट्रेन के श्रमिकों के लिए लंच पैकेट व पानी की बोतलें देखीं तो नीचे उतरकर पैकेट व पानी की बोतल उठाने लगे। इस पर प्लेटफार्म पर डयूटी कर रहे एक आरपीएफ कर्मी ने ट्रेन पर प्लेटफार्म पर उतरे गोरखपुर निवासी श्रमिक राधेश्याम पर डंडा चला दिया।

श्रमिक को पिटता देख ट्रेन में सवार अन्य डेढ़ से दो दर्जन श्रमिक नीचे आ गए और आरपीएफ कर्मी से विवाद करने लगे। विवाद व हंगामा बढऩे की सूचना पर जीआरपी एसओ योगेंद्र यादव व शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जीआरपी एसओ व शहर कोतवाल ने हंगामा कर रहे श्रमिकों को समझा बुझाकर शांत कराया।

श्रमिकों को ट्रेन में बैठाने के बाद लाइन क्लीयर होने पर लगभग सवा घंटे बाद 9.35 बजे लाइन क्लीयर होने पर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि माममला संज्ञान में है। कुछ श्रमिक दूसरी ट्रेन के श्रमिकों के लिए रखा खाना लेकर भाग रहे थे, इस पर उन्हें रोका गया था। इसी को लेकर हल्का विवाद हुआ था। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें